जलाभिषेक कार्यक्रम के तहत बढौरा शिव मंदिर में हजारों आमजनमानस ने चढ़ाया जल

सीधी धर्मेंद : गुरुदत्त शरण शुक्ल पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष के आयोजन मे जलाभिषेक कार्यक्रम के तहत आज बढौरा शिव मंदिर में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्लएविधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह व नगर मंडल के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में आमजनमानस के द्वारा जल चढ़ाया गया। 16 अगस्त को जलाभिषेक कार्यक्रम की शुरुआत सीधी शहर के पूजा पार्क से एकत्रित होकर की गई जिसमें लोग बड़े वाहनों और मोटरसाइकिल में सवार होकर जल लेने के लिए सोन महानद पहुंचे और वहां से जल लेकर भगवान शिव को चढ़ाने काफिला वापस बढौरा शिव धाम की ओर चल पड़ा जहां पर पहुंच कर भगवान शंकर को जल चढ़ाया गया जलाभिषेक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे विधायक केदारनाथ शुक्ला भी पैदल चलते हुए जलाभिषेक करने पहुंचे बड़ौदा शिव मंदिर में भगवान शंकर का दर्शन करने के लिए सावन के आखिरी सोमवार को भारी भीड़ पहुंची थी जिससे लोगों को जल चढ़ाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था भगवान भोलेनाथ का जल जल अभिषेक करने के बाद बड़ा शिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में आए भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
