झाड़ फूंक करने के नाम पर अज्ञात दंपति ने महिला से की जेवर और रूपए की ठगी

0 110
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अपनी नशेड़ी पति की हरकतों से तंग एक पत्नी को अपने पति की झाड़.फूंक करवाना महंगा पड़ गया झाड़.फूंक करने के नाम पर एक अज्ञात दंपति उक्त महिला के सोने के जेवर और रुपया लेकर फरार हो गये जिनका कई महीने बीत जाने के बाद अब तक कोई पता नहीं चल पाया पति की हरकतों से परेशान पत्नी अब अपने जेवर ठगी हो जाने से मानसिक रूप परेशान है और संबंधित थाने और जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर है 24 जुलाई को सीधी शहर के पड़रा की रहने वाली संगीता साकेत अपनी फरियाद लेकर आई पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एन टीवी इंडिया न्यूज़ को सारे मामले की जानकारी दी और बताया कि उसका पति नशे का आदी है और घर में आकर उसके साथ मारपीट करना घर की वस्तुओं को तोड़फोड़ करना जैसी हरकतें करता था जिससे परेशान होकर उसने अपनी समस्या एक दंपति को बताई जिसने उसे झाड़.फूंक करने की सलाह दी झाड़.फूंक करवाने के दौरान उसने कहा कि सोने के जेवर और रुपया देने पड़ेंगे जिस पर मैंने उक्त दंपति को सोने के जेवर और 5 हजार रुपया दे दिए जिसके बाद झाड़.फूंक करने के नाम पर उक्त दंपति हमारा सोना और पैसा लेकर गायब हो गया जिसका कोई पता नहीं चल रहा है उसके मोबाइल नंबर पर बात होती है पुलिस से फरियाद कर रही हूं लेकिन पुलिस पता करने में रुचि नहीं दिखा रही है। सीधी पुलिस को चाहिए कि महिला के बताए नंबर के आधार पर साइबर सेल के माध्यम से आरोपी का नंबर ट्रेस करके उसे पकड़ने की कोशिश की जाए जिससे पीड़ित महिला को न्याय मिल सके और इस तरह की ठगी करने वाले लोगों को सबक।

News TOP Footer