सीधी जिले से लड़ी जाएगी विंध्य प्रदेश की लड़ाई हर गांव से पुनरोदय की आवाज को बुलंद करने वालों का होगा चयन

0 166
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : स्वतंत्रता आन्दोलन से लेकर देष हित के लिये होने वाले संघर्ष में सीधी जिले के लोगों का हमेषा योगदान रहा है जिसे भुलाया नही जा सकता उसी तरह विंध्य प्रदेष के पुनरोदय के लिये सोनांचल आंगे कदम बढ़ा दिया है जो अब विंध्य प्रदेष के बनने तक जारी रहेगा उक्त बाते विध्य प्रदेष के बनाने के लिये गठित हुई समिति के प्रदेष संयोजक तुलसी पाण्डेय ने सीधी के उच्च विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के पूंछे गये सवालों का जबाव देते हुए कहा है।विंध्य प्रदेश पुनरोदय संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता  तुलसी प्रसाद पाण्डेय ने आंगे कहा है कि विंध्य प्रदेश पुनरोदय के लिए प्रदेष स्तरीय समिति  गठित हो गई है अब जिला एवं तहसील व गांव स्तीय समितियों का गठन कर विंध्य प्रदेश पुनरोदय की अलख जगाई जायेगी। सीधी जिले का संघर्ष का इतिहास रहा है और इसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा। वार्ता को  प्रदेश सह संयोजक एवं प्रवक्ता उदय कमल मिश्र वरिष्ठ अधिवक्ता ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि विंध्य प्रदेश पुनरोदय संघर्ष समिति का गठन राजनीति करने के लिए नहीं विकास करने के लिए विंध्य प्रदेश पुनरोदय की मांग कर रही है। छोटे राज्यों के गठन से विकास की राह आसान होती है उदाहरण के लिए उत्तराखंडए झारखंड व अन्य छोटे प्रदेशो को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि विंध्य प्रदेश की आय के अनुपात में उसे विकास के लिए धन नहीं दिया जा रहा है। जिससे से विंध्य का विकास हो सके। पत्रकार वार्ता में विंध्य प्रदेश पुनरोदय संघर्ष समिति का मुख्यालय सीधी रहने की जानकारी देते हुए बताया कि समिति के विस्तार के लिए 11 सह संयोजक एवं 17 सदस्यों का मनोनयन किया गया है। विंध्य प्रदेश के आय के स्रोत की जानकारी एकत्र कर भविष्य में एक वृहत रिपोर्ट तैयार कर जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा साथ ही यह समिति विंध्य प्रदेश पुनरोदय के साथ स्थानीय जन हित के मुद्दों को उठाने का प्रयास करेगी।वार्ता के दौरन विंध्य प्रदेश पुनरोदय संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता  तुलसी प्रसाद पाण्डेय ने एन टीवी इंडिया के सवालों के जबाब दिए I वार्ता के दौरन सदस्यों ने समिति का मीडिया प्रभारी नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा तो बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से राम बिहारी पाण्डेय को विंध्य प्रदेश पुनरोदय संघर्ष समिति का प्रदेश मिडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

News TOP Footer