बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ा कर घायल करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करने माँ ने की एसपी से फ़रियाद

0 443
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत 15 जुलाई को सीधी थाना अंतर्गत ग्राम कुकड़ीझर निवासी मंगलेश साकेत जो कि शहर से मजदूरी करके अपने गांव वापस आ रहा था उसके ऊपर गांव में ही प्रेम लाल वर्मा ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे मंगलेश साकेत बुरी तरह से घायल हो गया जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल सीधी लाया गया परिजनों ने उक्त मामले की सूचना जिला कोतवाली में 16 जुलाई को दी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और पीड़ित का इलाज इस दौरान जिला अस्पताल में जारी रहा लेकिन घायल मंगलेश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे रीवा के लिए रेफर कर दिया जहां पर मरणासन्न अवस्था में उसका इलाज किया जा रहा है इस घटना को बीते हुए 1 सप्ताह से भी अधिक समय हो गया लेकिन कोतवाली पुलिस ने ना तो अब तक आरोपी को और ना ही ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया है अपने बच्चे के गंभीर रूप से घायल हो जाने पर उसकी माँ और परिजन काफी आहत और दुखी हैं और वह फरियाद लेकर दर.दर भटक रहे हैं 24 जुलाई को अपनी फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंची घायल युवक मंगलेश की मां ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को पूरे मामले की जानकारी दी और कहा कि मेरे बच्चे की शादी अभी हाल में हुई थी और वह एक कमाऊ लड़का था जिसका प्रेम लाल वर्मा ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे उसकी हालत गंभीर है पीड़ित की मां ने कहा कि वह न्याय चाहती है पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है उसे न्याय चाहिए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो  पीड़िता ने अपने शिकायती आवेदन जिले के पुलिस अधीक्षक को दिया है और तत्काल न्याय की मांग की है कोतवाली पुलिस को चाहिए कि इस मामले में तत्काल एक्शन ले और एक्सीडेंट करने वाले प्रेम लाल वर्मा को गिरफ्तार कर उसके ऊपर नियमानुसार कार्यवाही करें जिससे पीड़ित के परिजनों को न्याय मिल सके।

News TOP Footer