आगामी ईद को लेकर प्रेस वार्ता हुई आज


आगामी ईद को लेकर मल्लीताल पुलिस लाइन में पीस कमेटी की बैठक हुई जिसमें एसडीएम अनुराग व मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार ने बैठक ली, इस बैठक में ये निर्णय लिया गया ,ईद को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मनाये सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान रखते हुए ,इस बैठक में मस्जिद से आए हुए लोगों ने भी इस बार ईद मैं नमाज पढ़ने के बाद गले नहीं मिलने की बात कही


इस दौरान एसडीएम अनुराग ने कहा जिस प्रकार पिछले साल ईद मनाया गया ठीक उसी प्रकार निर्धारित सीमा तक ही लोग मस्जिद नमाज पढ़ेंगे, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उन्होंने कहा ये ज्यादा बेहतर होगा कि लोग अपने घरों में ही नामाज पढ़ें जैसा पूर्व में किया वैसे ही
इस बैठक में मस्जिद सदस्य भी शामिल रहे।
