हथियार बंद बदमाशों ने गीता ज्वेलर्स में डेढ़ करोड़ की सोने चांदी के साथ नगदी की लूटी

0 693
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  2 जुलाई को सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूट की एक सनसनी घटना सामने आई है जिसने मझौली पुलिस की साख पर बट्टा लगा दिया बताया गया कि मझौली थाना अंतर्गत स्थित मोहन सोनी की दुकान गीता ज्वेलर्स में 2 जुलाई की रात में आधा दर्जन से ज्यादा हथियार बंद बदमाशों ने हमला बोलकर लगभग एक से डेढ़ करोड़ की सोने चांदी के साथ 50 हजार नगद की लूट को अंजाम दिया है घटना के समय गीता ज्वेलर्स के मालिक का लड़का हार्दिक उर्फ सूरज दुकान में ही सो रहा था लूटने आए लुटेरे ने उसके साथ भी पहले जमकर मारपीट की दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे थे जिसमें लूट और मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई लुटेरों ने हार्दिक उर्फ सूरज को दुकान में बंधक बनाकर उससे ढाई किलो सोना 50 किलो चांदी और 50 हजार कैश लूट लिया लूट के बाद लुटेरों ने हार्दिक को मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया और भाग गए हार्दिक के हाथ पैर में फैक्चर है और सिर में गंभीर चोट लगी है घटना के बाद पीड़ित को जिला अस्पताल सीधी लाया गया जहां पर जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने पीड़ित हार्दिक उर्फ सूरज सोनी से सारे घटनाक्रम की जानकारी ली घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मझौली क्षेत्र में सनसनी फैल गई आनन.फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी घटना के दूसरे दिन जिले के पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और उन्होंने वारदात की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है इधर जिला अस्पताल में भर्ती हार्दिक सोनी की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया है मझौली क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज घटना ने पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है एक ओर जहां जिले के पुलिस अधीक्षक अपने 1 वर्ष की सफलताएं पत्रकारों को गिना रहे थे वहीं मझौली में रात्रि को हुई इस घटना ने उनके लिए फिर से एक नई चुनौती खड़ी कर दी है अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के नेतृत्व में जिले के पुलिस इस लूट का खुलासा कितना जल्द करती है

News TOP Footer