कांग्रेसियों द्वारा भाजपा विधायक सुरेश राठौर का फूंका गया पुतला


आज नैनीताल के तल्लीताल गांधी पार्क में पूर्व विधायक तथा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृव में विधायक के इस्तीफे व गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया।
सरिता आर्य ने कहा भाजपा सरकार महिला सम्मान की बात तो करती हैं, मगर महिलाओं का सम्मान नही करते बल्कि भाजपा सरकार के दो विधायक पहले द्वाराहाट के महेश नेगी और अब हरिद्वार ज्वालापुर के सुरेश राठौर द्वारा महिलाओं के साथ दुराचार किया है, और इतना जघन्य अपराध करने के बाद भी दोनो ही विधायको पर भाजपा ने कोई भी कार्यवाही नही की है ऐसे में साफ हो जाता है कि भाजपा सरकार महिलाओं के लिए कितनी संवेदनशील है।


उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि सरकार को तुरंत आरोपी विधायक का इस्तीफा लेकर पार्टी से निष्कासित करना चाहिए साथ ही उचित कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी भी होनी चाहिए। अन्यथा पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए पूरे प्रदेश में कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।
