वीकएंड पर नैनीताल पर्यटकों से गुलजार


हिमानी रौतेला नैनीताल

वीकएंड पर नैनीताल पर्यटकों से गुलजार नजर आया। दिल्ली, एनसीआर के साथ ही यूपी, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से काफी पर्यटक नैनीताल पहुंचे। जिस कारण शनिवार को भी डीएसए पार्किंग पूरी तरह से फुल हो गई। भवाली, भीमताल सहित आसपास के इलाकों में भी पर्यटकों के कारण रौनक रही
नगर के पंत पार्क, चाट पार्क, तिब्बती व भोटिया बाजार समेत मालरोड और अन्य स्थानों पर काफी मात्रा में सैलानी देखे गए हैं। सैलानियों ने समीपवर्ती पर्यटक स्थलों के अवलोकन के साथ नौकायन और घुड़सवारी भी की। समीपवर्ती भवाली, भीमताल, रामगढ़, नौकुचियाताल
पर्यटन बढ़ना तो नगर और यहां के पर्यटन के लिए सुखद है। मगर बहुसंख्यक पर्यटक बिना मास्क भी आवाजाही कर रहे हैं। जो भविष्य में बड़े खतरे का सबब बन सकता है। हालांकि पुलिस की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद कई सार्वजनिक स्थल, पर्यटक स्थल आदि में पर्यटक बिना मास्क नजर आ रहे हैं। साथ ही यूपी, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से काफी पर्यटक नैनीताल पहुंचे। जिस कारण शनिवार को भी डीएसए पार्किंग पूरी तरह से फुल हो गई। भवाली, भीमताल सहित आसपास के इलाकों में भी पर्यटकों के कारण रौनक रही।
नगर के पंत पार्क, चाट पार्क, तिब्बती व भोटिया बाजार समेत मालरोड और अन्य स्थानों पर काफी मात्रा में सैलानी देखे गए हैं। सैलानियों ने समीपवर्ती पर्यटक स्थलों के अवलोकन के साथ नौकायन और घुड़सवारी भी की। समीपवर्ती भवाली, भीमताल, रामगढ़, नौकुचियाताल
पर्यटन बढ़ना तो नगर और यहां के पर्यटन के लिए सुखद है। मगर बहुसंख्यक पर्यटक बिना मास्क भी आवाजाही कर रहे हैं। जो भविष्य में बड़े खतरे का सबब बन सकता है। हालांकि पुलिस की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद कई सार्वजनिक स्थल, पर्यटक स्थल आदि में पर्यटक बिना मास्क नजर आ रहे हैं।
