एसडीएम चुरहट अभिषेक सिंह के नेतृत्व में 26 जून को आज 15 जगहों पर आयोजित किया जायेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम

0 298
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 21 जून से 30 जून तक चलाये जाने वाले कोविड वैक्सिनेशन महाअभियान के तहत  26 जून को जिले के 34 केन्द्रों पर वैक्सिनेशन किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल मिश्रा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों,  सामाजिक संस्था, स्वयंसेवी संस्थाओं, जिला प्रशासन और  अन्य विभाग के सहयोग से चलाये जा रहे इस अभियान में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को कोविड का टीका  लगाया जा रहा है। एसडीएम चुरहट अभिषेक सिंह के नेतृत्व में वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सुधीरमोहन अग्रवाल सीईओ जनपद पंचायत रामपुर नैकिन तरूण कुमार रहंगडाले बीएमओ रामपुर नैकिन डा प्रशांत तिवारी खड्डी संकुल प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार सिंह की टीम का भरपूर सहयोग रहता है एसडीएम चुरहट अभिषेक सिंह ने कहा है की अगर किसी हितग्राही को कोई समस्या है बीमार हैं तो वैक्सिनेशन कराने वाले डाण् साहब के नंबर पर 24 घंटे फोन करके अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं 26.जून को पिपरांव मऊ बाघड़ धवैया रामपुर .मढा़ ममदर कोष्टा कोटार. चुरहट.ठकुरदेवा मनकीसर झगरी सतोहरी. रिमारी बड़ेसर में टीकाकरण किया जाएगा एसडीएम चुरहट अभिषेक सिंह ने उक्त सभी ग्राम के निवासियों से अपील है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच कर वैक्सीन लगवायें तथा अपने आस पास के भी लोगों को वैक्सीनेशन की सूचना दें और वैक्सीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित करें इसके पूर्व एसडीएम साहब चुरहट अभिषेक सिंह के निर्देशन में ग्राम पंचायत चकड़ौर में 2534 हितग्राहियों का रिकार्ड वैक्सीनेशन हुआ उक्त वैक्सीनेशन के लिए एसडीएम अभिषेक सिंह द्वारा अपनी पूरी टीम को सामूहिक रूप से 11000 रूपये नगद पुरूस्कार  प्रदान किये गए।

News TOP Footer