सीधी जिला हुआ कोरोना मुक्त जिले में एक भी एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज नहीं

0 310
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिला कोरोना संक्रमित एक्टिव मरिजों से पूरी तरह से मुक्त हो गया है। जिले में अब एक भी एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चैधरी ने कहा कि सभी की सक्रिय सहभागिता से हमें कोरोना संक्रमण से मुक्त होने में सफलता मिली है। हमें आगे भी और अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कलेक्टर द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि जिला कोरोना एक्टीव मरीजों से मुक्त हो गया है, परन्तु कोरोना का संकट अभी पूरी तरह से टला नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर की सम्भावनाओं को देखते हुए जिले के सभी नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना आवश्यक है। कलेक्टर श्री चैधरी कहा कि जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन निरूशुल्क लगाई जा रही है। आप वैक्सीन लगवाकर न केवल स्वयं को कोरोना से सुरक्षित करें, अपितु दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। आप सभी जिलेवासीयों के सक्रिय सहयोग से जिले में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित किया है। आप के सहयोग से ही जिले में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। कोविड-19 के संक्रमण के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवाए तथा अपने पास पड़ोस, मोहल्ले के लोगों एवं अन्य परिचित लोगों को भी वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्रा ने बताया कि अब तक जिले में कुल 9 हजार 219 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 9 हजार 132 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक  कोरोना संक्रमण से 87 व्यक्तियों की मृत्यु भी हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए हमें टीकाकरण कराकर अपने को सुरक्षा कवच प्रदान करना होगा। इसके साथ ही कोविड उपयुक्त व्यवहार को अपने जीवनचर्या में शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि केवल आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकले, घर से बाहर निकलने पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखें, मास्क अनिवार्य रूप से लगाकर रखें तथा अपने हाथों को नियमित अंतराल में सेनेटाइज करते रहें।

News TOP Footer