गंदगी से पट गई है पालिका बाजार सब्जी मंडी सब्जी खरीदने आए लोगों को गंदगी और बदबू का करना पड़ रहा है सामना

सीधी धर्मेंद : कोरोना महामारी के बाद सीधी शहर में साफ सफाई व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है सीधी शहर के मध्य में स्थित पालिका बाजार सब्जी मंडी विगत 1 सप्ताह से गंदगी से पूरी तरह से पट गया है वहीं नगर पालिका के अमले ने विगत 1 सप्ताह पूर्व नाली का कचरा साफ करके रोड पर डाल दिया था जो बरसात होने के बाद बदबू कर रहा है जिसकी वजह से सब्जी मंडी में मौजूद सब्जी विक्रेताओं और सब्जी खरीदने आए लोगों को भीषण गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है वहीं नगर पालिका प्रशासन शहर की सब्जी मंडी में गंदगी का अंबार लगा कर स्वच्छ सीधी के नारे को झूठा साबित कर रहा है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने शहर के पालिका बाजार सब्जी मंडी का कवरेज किया तो इस दौरान कुछ व्यापारियों ने इस समस्या को बताते हुए कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से कई बार कि लोग लेकिन नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसकी वजह से यहां पर गंदगी का अंबार लग गया और लोगों की जिंदगी खतरे में है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस मामले की जानकारी नगर पालिका के अधिकारियों को भी दी है जिसके बाद नगरपालिका के अमले ने कछुए की गति से कचरे को उठाना शुरू किया है जिसको लेकर भी लोगों में काफी नाराजगी है नगर पालिका को चाहिए कि स्वच्छता का नारा देने वाले नगरपालिका का अगर यही हाल रहा तो लोगों को नगर पालिका स्वच्छता के लिए कैसे जागरूक कर पाएगी।
