टीकाकरण कराने के पश्चात ही होगा माह जून के वेतन का भुगतान कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेशित किया गया है कि समस्त शासकीय सेवक शासन के निर्देशानुसार शत प्रतिशत वैक्सीनेशन 30 जून 2021 तक कराना सुनिश्चित करें। सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दायित्व होगा कि प्रत्येक कर्मचारी के वैक्सीनेशन की जानकारी जिला कोषालाय अधिकारी को उपलब्ध करायें। जिला कोषालय अधिकारी माह जून 2021 के वेतन बिल के साथ वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के उपरांत ही वेतन भुगतान संबंधी कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगें। शासकीय सेवकों के वैक्सीनेशन की जानकारी एवं ऐसे कर्मचारियों जिनके स्वास्थ्य के संबंध में चिकित्सक द्वारा टीकाकरण आगे बढ़ाने अथवा न किये जाने परामर्श दी गई हो, के संबंध में अवगत कराने का दायित्व कार्यालय प्रमुख का होगा। कलेक्टर श्री चैधरी ने बताया कि कई शासकीय सेवकों के द्वारा अभी तक टीकाकरण नहीं कराया गया है जबकि कोविड-19 में हुई मृत्यु की समीक्षा में पाया गया कि ऐसे शासकीय सेवक जिनकी मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई है उनका टीकाकरण नहीं हुआ था। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए अनिवार्य टीकाकरण के निर्देश प्रसारित किए गए हैं।
