जिला सत्र न्यायालय सीधी में 18 से अधिक आयु के कर्मचारियों का सफलता पूर्वक किया गया टीकाकरण

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बीण्एलण् मिश्रा ने बताया की जिला सत्र न्यायालय सीधी में शनिवार को 18 से अधिक आयु के कर्मचारियों का सफलता पूर्वक टीकाकरण किया गया आयोजित सत्र में 100 लोगों को टीका से लाभान्वित किया गया अभी तक 18 से अधिक आयु के 25117 लोगों को तथा जिले में कुल 123274 लोगों को टीकाकृत किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि लोगों में धीरे.धीरे कोरोना के टीके के प्रति जागरूकता बढी है जिससे लोग टीका लगवाने के लिए प्रयासरत हुए हैं गांव के लोगों में भी टीके की मांग बढ़ रही है और लोगों में वैक्सीन को लगवाने के लिए उत्सुकता और उल्लास है। विगत सप्ताह में शहर की अपेक्षा गांव में कोविड टीका करण कवरेज बेहतर होना पाया गया है। हमारा लक्ष्य है सभी 18 से ऊपर आयु के हितग्राहियों का शत.प्रतिशत टीकाकरण करना जिसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य का अमला निरंतर प्रयासरत है। आगामी टीकाकरण दिवसों में जनमानस से यही अपील है कि शीघ्र अति शीघ्र टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि जिले में मंगलवार को नियमित टीकाकरण दिवस होने के कारण कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किए जाएंगे। आगामी दिवस में कोविड टीकाकरण सत्रों की योजना से क्रमश सूचित किया जाएगा।
