गरीब मध्यम आय वर्ग एवं व्यापारियों को तत्काल राहत दे सरकार कहा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह ने

0 390
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेशमहामंत्री ज्ञान सिंह ने कोरोना महामारी के कारण पूरे राज्य के साथ सीधी जिले में पिछले दो महीनों से चल रहे लॉकडाउन के कारण गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार तथा व्यापारियोंके हित में सरकार से त्वरित आर्थिक राहत पैकेज की मांग करते हुए कहा कि केंद्र व राज्यशासन मिलकर गरीब परिवारों को केवल पाँच माह के खाद्यान की सहायता प्रदान कर रही है जो कि पारिवारिक जीवन यापन के लिये पर्याप्त नहीं है क्योंकि गेंहूँ चावल के अलावाभी कई वस्तुओं की आवश्यकता होती है जिसकी पूर्ति प्रतिदिन के आय द्वारा की जाती थी लेकिन लॉकडाउन के कारण प्रतिदिन की आय बंद है जिस कारण गरीब व्यक्ति को जीवन चलानाकठिन हो रहा है इसके साथ मध्यमवर्गीय परिवार जो मामूली आय के साथ अपने परिवार का भरण पोषण करता है उसकी स्थिति अत्यन्त ही दुखदायी हो चुकी है वह ना तो सरकार की खाद्यान योजना का पात्र हो रहा और न ही लाइन में लगकर सहायता प्राप्त कर सकता ऐसे मध्यमवर्गीय एवं निजी क्षेत्रों में कार्यरत परिवार की आर्थिक स्थिति पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए सरकार को तुरन्त राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिये कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह ने सम्पूर्ण मप्र के साथ सीधी जिले के व्यापारी वर्ग के लिये भी सरकार से माँग करते हुए कहा कि राज्य का आर्थिक स्तम्भ कहा जाने वाला व्यापारी समूह दो माह के लॉकडाउनसे पूरी तरह से टूट चूका है उसे दुकान का किराया बिजली का बिल कर्मचारियों का वेतन तथा अपने परिवार के भरण पोषण की चिंता सता रही है इसलिये सरकार द्वारा व्यापारियोंको राहत प्रदान करते हुए उनके दो माह का दुकान किराया बिजली बिल तथा बैंक ब्याज को माफ़ किया जाये तथा परिवार एवं उनके आश्रित कर्मचारियों के लिये वित्तीय सहायता की घोषणा तत्काल की जाये जिससे कोरोना को हराने में सरकार का पूर्ण सहयोग करने वाला वर्ग कोरोना की जंग जीतने के बाद सामान्य जीवन यापन के साथ कार्य को गति प्रदान कर सके।

News TOP Footer