पूर्व नेता प्रतिपक्ष की प्रेरणा से कांग्रेस के युवा नेता संदीप उपाध्याय के सौजन्य से दान की गई स्टीमर मशीनें

सीधी धर्मेंद : कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार के लिए भाप लेने बाली स्टीमर मशीनें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया के लिये डॉक्टर अतुल तिवारी को भेंट की गई पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया जी की प्रेरणा से एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप उपाध्याय दादू के सौजन्य से ये भाप लेने वाली मशीन उपलब्ध कराई जा रही है ताकि सही समय पर मरीजों का उपचार हो सके। कमलेंद्र ने कहा ऐसी स्थिति में हम सबकी जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पीड़ितों की मदद एवं सेवा करें उन्होंने कहा कि संकट के समय कॉन्ग्रेस पार्टी हमेशा जनता की सेवा एवं मदद में आगे रही है पंकज ने कहा सामूहिक सहयोग से निश्चित ही कोरोना से हमारा देश जीतेगा उन्होंने सभी से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने एवं टीका लगवाने का विशेष रुप से आग्रह किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जान मौजूद थे।
