5 जून को सीधी जिले के विभिन्न वैक्सीन सेंटर में वैक्सीनेशन करने में खड्डी पहले स्थान पर रहा

0 193
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 5 जून  को खड्डी में 18+ एवं 45+ के हितग्राहियों का वैक्सीनेशन का कार्यक्रम रखा गया था वैक्सीनेशन सेंटर के नोडल अधिकारी एवं संकुल प्राचार्य खड्डी धीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उनके पूरे शिक्षा स्टाफ की मदद से दोपहर तक 170 हितग्राहियों को वैक्सीनेटेड किया गया खड्डी में 5 जून को कुल वैक्सीन के 170 डोज  थे जिसको नोडल अधिकारी धीरेन्द्र कुमार सिंह तथा शिक्षा विभाग के उनके सहयोगी स्टाफ के प्रयास से टारगेट को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया इतना ही नहीं वैक्सीनेशन सेंटर तक हितग्राहियों के आवागमन की सुविधा भी नोडल अधिकारी धीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा स्वयं के वाहन को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाने और ले जाने हेतु लगाया गया था 5 जून को सीधी जिले में विभिन्न वैक्सीन सेंटर में खड्डी पहले स्थान पर रहा 5 जून को वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण नायब तहसीलदार सुधीर मोहन अग्रवाल ने किया जिनके द्वारा नोडल अधिकारी खड्डी संकुल प्राचार्य तथा उनके सहयोगी शिक्षा विभाग के स्टाफ की सराहना की गई बताया गया की जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह का प्रतिदिन फोन के माध्यम से वैक्सीनेशन हेतु संकुल प्राचार्य खड्डी को मार्गदर्शन  प्राप्त हो रहा है और उनके द्वारा खड्डी संकुल प्राचार्य को निर्देशित किया गया है की खड्डी क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों का वैक्सीनेशन कराया जाए।

News TOP Footer