एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एआरटी केंद्र का जिले में हुआ शुभारंभ

0 218
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा बी.एल. मिश्रा ने शुभारम्भ कर बताया की यह जिले के साथ सिंगरौली जिले के वरदान साबित होगा, अभी एच आई वी एड्स के इलाज के लिए रीवा मेडिकल कालेज जाना पड़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर मरीज के लिए सबसे बड़ी राहत साबित होगा, साथ ही रीवा मेडिकल कालेज का भार भी कम होगा। इस तरह रीवा संभाग में कुल 3 केंद्र रीवा, सतना और अब सीधी में संचालित हो गए है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डॉ० डी.के. द्विवेदी वरिष्ठ मेडिकल विशेषज्ञ, डॉ० आई. जे. गुप्ता जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ० अविनाश जॉन मेडिकल स्पेशलिस्ट, डॉ० हिमेश पाठक नोडल अधिकारी एड्स कार्यक्रम एवं जिला क्षय अधिकारी, डॉ० लक्ष्मण पटेल नेत्र सर्जन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई  के अधिकारी, कर्मचारियो की गरिमामयी उपस्थित में उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।—-

News TOP Footer