भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करने यूथ कांग्रेस और आईटी एवं सोशल मीडिया सेल ने कमर्जी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा

0 215
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : यूथ कांग्रेस और आईटी एवं सोशल मीडिया सेल ने कमर्जी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मांग करते हुए कहा गया कि पूरे मध्यप्रदेश में धारा 144 सरकार के द्वारा लगाई गई है उसके बावजूद कल 24 मई को भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कमर्जी थाना के अंतर्गत आने वाले पटपरा चौराहे पर 25 से 30 की संख्या में इकट्ठे होकर पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया एक तरफ लॉक डाउन में आम जनता से 144 का पालन कराया जा रहा है और उल्लंघन  होने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है त 188 जैसे प्रकरण कायम किए जा रहे हैं वहीं लॉक डाउन में भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा का इस प्रकार उल्लंघन करके सार्वजनिक स्थान पर एकत्र होना कानून की खुली अवहेलना है ज्ञापन में मांग की गई है कि भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा 144 का उल्लंघन करने के विडियो का अवलोकन कर उसके आधार पर सभी दोषियों को चिन्हित कर प्रकरण कायम किया जाये यदि कार्यवाही न की गई तो हमें थाने का घेराव करने बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान कमलेंद्र सिंह डब्बू पूर्व प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस पंकज सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी आईटी एवं सोसल मीडिया सेल विजय सिंह यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चुरहट विधानसभा सौरभ सिंह एनएसयूआई शिवनारायण सोनी आईटी एवं सोसल मीडिया सेल ब्लाक अध्यक्ष चरण सिंह ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सहभागिता निभाई।

News TOP Footer