जिले में फिर मिले 29 नए कोरोना संक्रमित मरीज 124 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग

0 630
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि सोमवार रात्रि 12 बजे तक कुल 1026 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 948 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 29 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद सोमवार को 124 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन  करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 9043 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 8507 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 454 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 82 हैं। जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 106 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 62 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. के सभी बेड भरे हुए है। .

News TOP Footer