ग्रामीणों और प्रशासन ने मिलाकर कोरोना के खिलाफ ऐसी लड़ाई लड़ी कि ग्राम पंचायत कोरोना से मुक्त हो गई

0 251
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के एक गांव में ग्रामीणों और प्रशासन ने कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना के खिलाफ ऐसी लड़ाई लड़ी कि आज ग्राम पंचायत कोरोना से मुक्त हो गई बताया गया कि जिले के रामपुर नैकिन जनपद अंतर्गत धनहा ग्राम पंचायत में एक साथ 32 कोरोना मरीज मिले थे जिससे लोगों में दहशत भर गई थी लेकिन कलेक्टर अरविंद चौधरी के निर्देश पर एसडीएम चुरहट अभिषेक सिंह द्वारा तत्काल मौके का निरीक्षण करने के बाद कंटेनमेंट एरिया जोन बनाया गया कंटेनमेंट जोन का नोडल अधिकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह को बनाया गया इस कार्य में आशा कार्यकर्ता सचिव राम दुलारे कोल पीसीओ पशुपतिनाथ द्विवेदी रोजगार सहायक विनोद सिंह सहित गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई लगातार स्वास्थ्य परीक्षण में 32 मरीजो की अच्छी देखभाल और मॉनिटरिंग की वजह से वह ठीक हो गए कंटेनमेंट जोन के नोडल अधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ ग्राम पंचायत धनहा के घर.घर जाकर मास्क का वितरण किया गया सभी ग्राम वासियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने एवं सुरक्षित रहने के लिए उचित समझाइस दी गई इसके साथ ही धीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा लोगों को टीके के फायदे भी बताए गए नोडल अधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह से प्रेरित होकर गांव के लोगों ने भ्रांतियों को छोड़कर 69 युवाओं ने वैक्सीन लगवाई और आज गांव कोरोना के खतरों से काफी हद तक सुरक्षित है निश्चित तौर पर गांव के लोगों ने नोडल अधिकारी धीरेंद्र सिंह और प्रशासन की तालमेल की बदौलत खड्डी का धनहा गांव जहां कोरोना मरीजों का जमघट मिल था वहां अब लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

News TOP Footer