रोगी कल्याण समिति साधारण सभा की बैठक की गई आयोजित

0 404
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बी.एल. मिश्रा ने बताया कि विगत दिनांक 24 मई सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया के अंतर्गत रोगी कल्याण समिति साधारण सभा की बैठक जनपद पंचायत सीधी में स्थानीय विधायक सीधी पं० केदारनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। साधारण सभा की बैठक में  ओपीडी हेतु शुल्क का निर्धारण, कर्मचारियों के मानदेय वेतन की समीक्षा, एनएचएम एवं रोगी कल्याण समिति के माध्यम से कार्यरत समस्त कर्मचारियों का अनुमोदन, एक्सरे मशीन का सुधार कार्य एवं टेक्नीशियन की सेवाएं उपलब्ध कराने, रोगियों के स्वास्थ्य व्यवस्था एवं वैक्सिन के रखरखाव हेतु डी.जे. साइलेंट जनरेटर, अस्पताल कैंपस हेतु बिजली की सतत पूर्ति हेतु ट्रांसफार्मर, अस्पताल भवन का छत की मरम्मत 2 वर्ष पूर्व की गई थी परंतु वर्तमान में लीकेज की समस्या होने पर पुनः सुधार हेतु अनुमोदन, एनएचएम से प्राप्त अनटाइड फंड से कार्य अनुमोदन,  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारी में पूर्व छतिग्रस्त भवन की जगह आशा प्रतीक्षालय निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया हेतु नेत्र परीक्षण कक्ष का निर्माण, रोगी कल्याण समिति आय व्यय की जानकारी आदि प्रमुख बिंदुओं के एजेंडा पर चर्चा कर अध्यक्ष पंडित केदारनाथ शुक्ला विधायक सीधी द्वारा अनुमोदन एवं निर्देश दिए गए। स्थानीय विधायक सीधी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्री शुक्ला ने बैठक में चर्चा उपरांत रोगी कल्याण समिति को प्राप्त आय-व्यय की समीक्षा की गई एवं ऑडिट कराने हेतु निर्देशित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया के भवन से पानी टपकने के सुधार हेतु टेलिफोनिक चर्चा पर कार्यपालन यंत्री एनएचएम एम.एस. खरे द्वारा आश्वासन दिया गया कि बरसात के आरंभ होने से छत रिपेयरिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने का प्रपोजल तैयार कर सहायक अभियंता एमपीवी को निर्देशित किया गया कि शीघ्रता से कार्य पूर्ण किया जाए। अस्पताल में विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु डीजे साइलेंट जनरेटर क्रय करने के लिए कलेक्टर सीधी प्रस्ताव भेजने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत अतिरिक्त नेत्र परीक्षण कक्ष के निर्माण का प्रस्ताव राज्य स्तर पर प्रेषित करें। सीएमएचओ डॉ० बी.एल. मिश्रा ने बताया कि एक्सरे मशीन के सुधार के लिए राज्य स्तर से पत्राचार किया गया है जल्द ही एक्सरे मशीन सुधर जाएगी एवं मशीन के संचालन हेतु टेक्नीशियन की व्यवस्था की जा रही है। साधारण सभा के अध्यक्ष एवं विधायक सीधी ने इसके अतिरिक्त जो महत्वपूर्ण कार्य हैं उसके लिए अनुविभागीय अधिकारी गोपद बनास को निर्णय लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन हेतु आवश्यक कार्यो को पूर्ण कराने के लिए कहा गया।  बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी, एसडीएम गोपद बनास, अध्यक्ष जनपद पंचायत सीधी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक अभियंता एमपीईबी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, एसडीओपी चुरहट, एसडीओ पीएचई, सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास उपस्थित रहे।

News TOP Footer