नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना रोकने के लिए जिला प्रशास द्वारा कराई जा रही है कोरोना की मोबाइल सैंपलिग

उत्तराखंड के नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों से अब पहाड़ी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पांव पसारने लगा है रिपोटर हिमानी रौतेला ने बताया की कोरोना संक्रमण बढ़ते मामले को रोकने लिए जिला प्रशासन द्वारा अब नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल सैंपलिग मेडिकल टीमों द्वारा की जा रही है कोविड.19 के संक्रमण को रोकने के लिए पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड.19 के जांच शिविर लगाये है इन जांच शिविरों में संबंधित क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी व राजस्व उप निरीक्षक अनिवार्य रूप से मौजूद रहेगे विकास खंड रामगढ के बोहराकोट भियालगॉव व जौरासी में 19 मई को नैकाना गढगांव म्यौडा व कूल में 20 मई को दरमोली नथुवाखान व सुयालबाडी ग्रामीण बाजार में 21 मई को मौना बडे़त सिमायल रैक्वाल व कमोली में व 22 मई को सतबंगा दाड़िम दुबखड़ व सिरसा में तथा 23 मई को सूपी हरतोला व चोपडा में 24 मई को खेरदा लोश्ज्ञानी व क्वारब में 25 मई को मुक्तेश्वर सुरालगांव व मल्ला क्वारब में 26 मई को गहना टिकुरी व गंगरकोट में 27 मई को तथा लाद गल्ला दियारी व कफलाड में 28 मई को कोविड.19 जांच शिविर लगाये जायेंगे। इसी तरह विकास खंड भीमताल में 19 मई को ग्राम पंचायत खुर्पाताल 21 मई को ग्राम पंचायत चोपडा 22 मई को ज्योली 23 को ज्योलीकोट 24 मई को भल्यूटी 25 मई को देवीधुरा 26 मई को जलालगांव 27 मई को रोखड़ 28 मई को अधौड़ा 29 मई को गेठिया 30 मई को गहलना 1 जून को बजून 2 जून को खमारी 3 जून को बोहरागांव 4 जून को नाईसेला 5 जून को बेल 6 जून को सड़ियाताल व 7 जून को थापला को कोविड.19 जांच हेतु शिविर लगाये जायेगे।
