जिले के पात्र परिवारों को एकमुश्त किया जा रहा है राशन का वितरण

0 597
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : राज्य शासन के निर्देशानुसार कोरोना महामारी के दृष्टिगत कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सीधी जिले के पात्र परिवारों को एकमुश्त राशन का वितरण किया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण शासकीय उचित मूल्य दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराते हुए पर्याप्त सावधानी के साथ खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। इसके लिये कलेक्टर श्री चैधरी के निर्देशानुसार दुकानों के सामने गोले भी बनाये गये हैं। जिले में पात्र परिवारों को एकमुश्त खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से जिले के पात्र परिवार को राशन का वितरण किया जा रहा है। इसके तहत संबंधित अधिकारियों के द्वारा निरंतर निरीक्षण कर राशन वितरण कार्य को संपादित कराया जा रहा है।

News TOP Footer