समुद्री चक्रवात ताऊते का असर उत्तराखंड में भी दिखाई दे रहा है

Nainital

हिमानी रौतेला : समुद्री चक्रवात ताऊते का असर उत्तराखंड में भी दिखाई दे रहा है, इस पर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
बुधवार रात्रि से ही उत्तराखंड के राजधानी देहरादून, मसूरी हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की सहित अधिकतर इलाकों में बारिश हो रही है, वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मई माह में बर्फबारी की भी सूचना है। लगातार जारी बारिश से नैनीताल जनपद के भवाली में एक घर की नवनिर्मित सुरक्षा दीवार टूटने के दो लोग दब गए तो वहीं बाजपुर में एक मकान टूटने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजपुर में केलाखेड़ा के निकट गांव रम्पुरा काजी में गुरुवार सुबह करीब पांच बजे तेज हवा और बारिश के चलते एक कच्चे मकान की दीवार अचानक गिर गई। इससे अंदर सो रहे दो लोगों-शंकर (28) निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर और मुकेश (40) निवासी खेड़ा रुद्रपुर की दबकर मौत हो गई। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे
