गरीबों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहा दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र गरीबों के रुकने का सहारा बना आश्रय स्थल

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी के निर्देशानुसार नगर पालिका सीधी द्वारा कोरोना महामारी के समय गरीबों की चिंता को ध्यान में रखते हुए दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र सीधी में दोनों समय गरीबों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। पूर्व में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा था तथा भोजन की व्यवस्था में पहले प्रति थाली 10 रुपये लिया जाता था, लेकिन लॉकडाउन में जिनके पास पैसे नहीं हैं उन्हें निःशुल्क भोजन भी कराया जा रहा है। सम्पूर्ण लॉकडाउन में गरीबों के व्यवसाय प्रभावित हुए जिस कारण से उन्हें परेशानी हुई। इसको ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा सायंकालीन भोजन की व्यवस्था भी प्रारम्भ की गई। अब रसोई केंद्र में सुबह 10 से 3 बजे तक एवं सायंकालीन 6 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक जिन्हें भोजन की आवश्यकता है वह रसोई केंद्र में आकर भोजन कर सकते है। वर्तमान में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन,शहर के गरीब इत्यादि लोग लॉकडाउन में प्रतिदिन लगभग दोनों टाइम मिलाकर लगभग 100 से 110 लोग भोजन करने रसोई केंद्र में आ रहे हैं। दीनदयाल अंत्योदय योजना -राष्टीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम ) के तहत संचालित आश्रय स्थल में कोरोना संक्रमण में कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों के परिजन भी आश्रय स्थल में रुक रहे हैं। सभी के लिए आश्रय स्थल में रुकने की निःशुल्क सुविधा है। आश्रय स्थल में शहरी बेघरों के लिए रहने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था भी नगर पालिका सीधी द्वारा की गई है। नगर पलिका सीधी से प्रतिदिन दीनदयाल रसोई केंद्र और आश्रय स्थल को सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।
