मरीज और परिजन ने अस्पताल की सेवा भाव से प्रभावित होकर कोविड केयर सेंटर के लिए एक नग आरओ वाटर प्यूरीफायर दान किया

0 771
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिले सहित प्रदेश और देश में कोरोना महामारी का संकट चारो ओर फैला हुआ है। इस संकट की घड़ी में जहाँ लोगों को अपने घरों में रहकर सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर चिकित्सक, स्टॉफ नर्स और सपोर्टिंग स्टॉफ कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार देते हुए इन कोरोना वारियर्स को भी संक्रमण का खतरा सदैव बना रहता है, लेकिन अपने को सुरक्षित रखते हुए ये वारियर्स पूरे सेवा भाव से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने में जुटे हुए हैं। यहाँ से स्वस्थ होकर जाने वाला प्रत्येक व्यक्ति इन कोरोना वारियर्स के जज्बे को सलाम करता है और इनके स्वस्थ रहने की ईश्वर से कामना भी करता है। डीसीएचसी जिला अस्पताल सीधी में 23 अप्रैल को सुरेखा शर्मा पति प्रवीण कुमार शुक्ला ग्राम पड़रा जिला सीधी कोविड पाजिटिव हुई जिनके घर से तीन लोग पाजिटिव होकर डीसीएचसी में भर्ती हुए। स्वयं सुरेखा शर्मा, उनके पति एवं उनके ससुर कोविड पाजिटिव होकर भर्ती हुए जिनका उपचार एवं देखभाल वहां पर पदस्थ स्टाफ द्वारा किया गया। तीनों मरीज आज पूरी तरह से स्वस्थ है और घर पर सुरक्षित हैं। परिवार के परिजन एवं मरीज अस्पताल की  सेवा भाव से प्रभावित होकर परिवार द्वारा भर्ती मरीजों के स्वच्छ पेयजल व्यवस्था हेतु कोविड केयर सेंटर के लिए एक नग आरओ वाटर प्यूरीफायर दान स्वरूप भेंट किया गया। श्रीमती सुरेखा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ का मानवीय व्यवहार एवं सेवा भाव सराहनीय रहा। उनका परिवार स्वास्थ्य विभाग का सदैव आभारी रहेगा। श्रीमती सुरेखा द्वारा एक नग आरओ वाटर प्यूरीफायर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल मिश्रा को प्रदाय करते हुए कोविड केयर सेंटर में स्थापित करने का अनुरोध किया गया है, जिससे मरीजों एवं स्टॉफ को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता हो सकेगी।

News TOP Footer