जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से कराया जा रहा पालन

0 723
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुये कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार चैधरी के निर्देशानुसार जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। श्री चैधरी के निर्देशों के परिपालन में आज संबंधित अधिकारियों, राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने हेतु कार्यवाही की गई। साथ ही प्रशानिक अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों सहित कोविड नाका तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से निरंतर घर में रहने की अपील भी की। इसके साथ ही जिले में विभिन्न स्थानों सहित कोविड नाका में बाहर से आने वाले व्यक्तियो को रोका-टोका जाकर लगातार पुछताछ की गई एवं बिना मास्क के पाये जाने पर चालान काटे गये तथा बिना आवश्यक कार्य से बाहर निकले लोगों को वापस उनके घरों में भेजा गया। इसके साथ ही कोरोना कर्फ्यू के दौरान बिना कारण के घर से निकलने वाले लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई।

News TOP Footer