खड्डी पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर गांजा जप्त कर की गई एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

0 396
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के कुशल मार्गदर्शन थाना प्रभारी रामपुर नैकिन के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खड्डी उप निरीक्षक भूपेश बैस एवं टीम ने लंबे समय से गांजा की तस्करी कर रहे आरोपी पप्पू उर्फ विनोद जयसवाल पिता दिवाकर जैसवाल निवासी गुजरेड को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई जारी है बताया गया की खड्डी पुलिस को कल 17 मई को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी पप्पू उर्फ विनोद जयसवाल निवासी गुजरेड अपने घर पर गांजा रखे है एवं ग्राहक का इंतजार कर रहा है सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी भूपेश बैस हमराह स्टाफ लेकर तत्काल रवाना हुए एवं घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर विक्रय हेतु रखा 760 ग्राम कीमती 5000 रुपए का गांजा जप्त किया एवं चौकी लाए और उक्त आरोपी से पूछताछ कर एनडीपीएस के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए अग्रिम कार्यवाही जारी है। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक भूपेश बेस आरक्षक राकेश पाठक संजय अहिरवार सैनिक राजबहोर पांडेय एवं डॉयल 100 चालक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

News TOP Footer