नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार दैनिक समाचार पत्र आज के ब्यूरो प्रशांत दीक्षित का कोरोना से हुआ निधन

0 705
Main Ad1

नैनीताल से कोरोना के कहर की एक और खबर जहा नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार दैनिक समाचार पत्र आज के ब्यूरो प्रमुख टाइम्स ऑफ़ इंडिया एवं नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित का आज कोरोना से आसामयिक निधन हो गया है। वह बीते 10 दिन पहले कोरोना संक्रमण के चलते नीलकंठ हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे जहाँ से उन्हें सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया था। बीते 3 दिन पहले उनके परिजनों की उनसे मुलाकात भी हुई थी जिसमे उनके धीरे .धीरे स्वास्थय लाभ का समाचार भी प्राप्त हुआ था लेकिन आज अचानक उनके असामयिक निधन का समाचार प्राप्त होते ही हर कोई स्तब्ध रह गया। 49 वर्षीय प्रशांत दीक्षित नैनीताल में दैनिक आज समाचार के ब्यूरो प्रमुख के पद पर तैनात थे वह अपने पीछे माता जी पत्नी सहित 2 पुत्रों को छोड़ गए हैं।

News TOP Footer