जिले में फिर मिले 336 नए कोरोना संक्रमित मरीज 185 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग जिले में कुल एक्टिव केस हुए 1431

0 349
Main Ad1

 सीधी धर्मेंद :  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि शनिवार रात्रि 12 बजे तक कुल 531 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 901 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 336 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 185 व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद बुद्धवार को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन  करने की सलाह दी गई साथ ही सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 4457 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।  व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और अब जिले में कुल 1431 एक्टिव केस हो गए हैं। 1 मृत्यु से कुल मृतकों की संख्या 23 हो गई है।

News TOP Footer