पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा पहुंचे सीधी जिले के भ्रमण पर पुलिस बल का बढ़ाया हौसला

सीधी धर्मेंद : पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा उमेश जोगा और उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र रीवा अनिल सिंह कुशवाह आज सीधी जिले के भ्रमण पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कोरोना महामारी के संबंध में बैठक लेकर जिले भर की समीक्षा किये जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर स्टाफ का मनोबल बढ़ाया और कोरोना महामारी से कैसे बचा जा सकता है उसके बारे में बताया और कहा की आप मास्क सैनिटाइजर का उपयोग हमेशा करें जिससे आप अपने साथ साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सके थाने के बाद महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा उमेश जोगा ने यातायात थाने मे बने पुलिस क्वरन्टीन सेन्टर का जायजा लिया व सुविधाओ के बारे में जानकारी ली जिसके बाद थाना बहरी अमिलिया पहुंचकर स्टाफ का मनोबल बढ़ाया और कोरोना महामारी से कैसे बचा जा सकता है उसके बारे में जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा के साथ मे उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सीधी श्रीमती गायत्री तिवारी रक्षित रक्षित निरीक्षक सीधी डॉक्टर बन्दना सिंह सूबेदार गीता प्रजापति एवं संबधित थाने के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
