जिले में फिर मिले 275 नए कोरोना संक्रमित 107 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग जिले में कुल एक्टिव केस हुए 1242

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि गुरुवार रात्रि 12 बजे तक कुल 636 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 820 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 275 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सी.एम.एच.ओ. डाॅ. मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 107 व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद बुद्धवार को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। जिले में कुल 3940 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 2676 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 1242 एक्टिव केस हो गए हैं। मृत्यु के कुल प्रकरण 22 है।
