मैं कोरोना वालेंटियर द्वारा टोला मोहल्ला में किया जा रहा जागरूक

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा जिले के अंतर्गत मैं कोरोना वालंेटियर के लिए स्वैच्छिक भाव से कराए गए चार प्रकार के पंजीयन में से मोहल्ला टोली के अंतर्गत पंजीकृत है। कलेक्टर सीधी रवीन्द्र कुमार चैधरी के निर्देषानुसार एवं ‘‘मैं कोरोना वालेंटियर‘‘ नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राकेष षुक्ला तथा नोडल अधिकारी, जिला समन्वयक, षिवदत्त उरमलिया, म.प्र. जन अभियान परिषद् सीधी के मार्गदर्शन में ‘‘मैं कोरोना वालेंटियर’’ द्वारा समाज में बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। जिला समन्वयक, म0प्र0 जन अभियान परिषद् सीधी के द्वारा बताया गया कि जिले के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के बचाव के लिए मोहल्ले में 8 से 10 लोगों की टोलियां बनाई गई है, यह टोलिया अपने मोहल्ले में नजर रख रहे हैं तथा बाहर से आने वाले व्यक्ति या कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान कर इन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु प्रेरित करें जांच करवाने का कार्य कर रहे हैं वही इनके द्वारा अपने मोहल्ले के प्रत्येक व्यक्ति जो 45 के ऊपर है टीकाकरण करवाने हेतु टीकाकरण केंद्र तक ले जाने एवं वैक्सीन लगवाने का कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए ‘‘मैं कोरोना वालेंटियर’’ निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही गांव में नए व्यक्ति को आने में प्रतिबंध लगाते हुए गहराई से पूछताछ करने का कार्य भी इन बाल वालेंटियरो के द्वारा किया जा रहा है अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध या कि जिस गांव में वह जा रहा है वहां का नहीं है ऐसी परिस्थिति में उसे गांव में प्रवेश देने के लिए मनाही की जा रही है इस महामारी के समय में विभिन्न प्रकार के जागरूकता तथा समाज को सजग रहने के लिए प्रेरणा देते हुए वॉलिंटियर कार्य में लगे हुए हैं।
