कोविड टीकाकरण महोत्सव में जिले में 22400 से अधिक हुए टीकाकृत 112 प्रतिशत रही उपलब्धि

0 728
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्रा ने बताया कि प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कोविड.19 टीकाकरण महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस महोत्सव के प्रथम दिवस में 3744 दूसरे दिन 6112 तीसरे दिन 6944 चौथे और अंतिम दिन 5600 से अधिक लोगो द्वारा टीका लगवाकर कोविड टीकाकरण महोत्सव मनाया गया चार दिवस के टीका महोत्सव में स्वास्थ्य कर्मी एवं जिला प्रशासन के सहयोग तथा जनता.जनार्दन की सहभागिता से लगभग 20 हजार लक्ष्य के विरुद्ध 22400 से अधिक लोगों को टीकाकृत किया गया इस उपलब्धि के साथ जिले का कवरेज 112 प्रतिशत से अधिक रहा है। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार 15 अप्रैल से समस्त शासकीय संस्थाओं में कोविड.19 टीकाकरण सत्र सोमवार बुधवार गुरुवार शनिवार को आयोजित किए जाएगे और जिला अस्पताल में मंगलवार शुक्रवार रविवार एवं शासकीय अवकाश को भी कोविड टीकाकरण सत्र संचालित रहेगे 15 अप्रैल को वैक्सीन उपलब्धता अनुसार चयनित स्थानों पर कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएगे समस्त 45 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीण एवं शहरी जन.मानस टीकाकरण कराएं पूर्ण टीकाकृत व्यक्ति में संक्रमण होने की संभावनाएं कम होती है यदि संक्रमित हो भी जाता है तो उनमें इस रोग से लड़ने की क्षमताए बढ़ जाती है और उन्हे बचाया जा सकता है। इसलिए इस आयु वर्ग के लोग विलंब न करेंए सभी कार्य छोड़कर सर्वप्रथम नजदीकी केन्द्र में जा कर कोविड का टीका लगवाएं

News TOP Footer