कलेक्टर रवीन्द चौधरी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने सेमरिया में लोगो को कोरोना के खतरों से जागरूक किया

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में विगत कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी वृद्धि हुई है जिनमें से सीधी सिमरिया और चुरहट जैसी जगहों से ज्यादा केस निकल कर सामने आ रहे हैं जिसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन चिंतित है और स्थिति को नियंत्रण करने के लिए प्रयासरत है 14 अप्रैल को जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत और जिले के कलेक्टर रवीन्द चौधरी ने राजस्व अमले और डॉक्टरों की टीम के साथ सिमरिया में भ्रमण करके लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने कोरोना पाजटिव व्यक्तियों के घरों का भी भ्रमण किया और उनकी सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सेमरिया बाजार में लोगों से कोरोना की गाइड लाइन का ईमानदारी से पालन करने की समझाइश दी कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने बाजार में भी भ्रमण करके लोगों को मास्क लगाने सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का भी आग्रह किया।
