नैनीताल आम आदमी पार्टी नगर इकाई ने डा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

खबर नैनीताल से जहा आम आदमी पार्टी नगर इकाई द्वारा जिला मुख्यालय नैनीताल में संविधान निर्माता भारत रत्न डा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की १३० वी जयंती समारोह बड़ा बाजार मल्लीताल में कार्यक्रम आयोजित करके मनाई और डा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आम आदमी पार्टी नगर इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित किया गया उसके बाद उपस्थित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों होटल मन्नु महारनी के आंदोलनरत कर्मचारियों द्वारा भारत रत्न डा भीमराव आंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित करके अपनी से श्रृद्धा सुमन अर्पित किए गए इस अवसर पर आम आदमी पार्टी द्वारा सभा आयोजित की गई जिसमें आम आदमी पार्टी के वक्ताओं ने कहां कि भारत रत्न डा भीमराव आंबेडकर भारतीय इतिहास के ऐसे इकलौते व्यक्ति हैं जिन्होंने दलितों और वंचितों को सामाजिक अधिकार दिलाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित कर दिया उनकी बातें आज भी पीड़ितों और वंचितों के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य करती है वक्ताओं ने बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को एक महान् क्रान्तिकारी परिवर्तन करने वाला शख्स बताते हुए हुए कहा कि देश उनके बताए मार्ग का सदा अनुसरण करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष शाकिर द्वारा किया गया कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुमका जिला महामंत्री देवेंद्र लाल कार्यक्रम के आयोजक और विधानसभा नैनीताल के संगठन मंत्री प्रदीप साह नगर अध्यक्ष शाकिर अली नगर महामंत्री महेश आर्य विधानसभा नैनीताल के मंत्री डा भुबन आर्य नगर उपाध्यक्ष आर सी पंत युवा नेता मोहम्मद शान बुराहान श्री कांत घिडियाल सुरेंद्र सिंह बिष्ट राम नारायण एनिममौ भाई विजय साह पदम सिंह राजपूत प्रकाश चन्द्र गोपाल राम नवीन उप्रेती गौरव मेहरा होटल मन्नुमहारनी आंदोलनरत कर्मचारी संघ के नेता नरेंद्र पपोला महिपाल सिंह वीरेंद्र कुमार हरीश बोरा सुरेश गिरि महेंद्र लाल अजय बिष्ट विधा चावला खीम सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे
