12 अप्रैल को भारतीय मजदूर संघ और होटल कर्मचारी संघ नैनीताल के जिला अधिकारी कार्यालय का करेंगे घेराव

उत्तराखंड के नैनीताल से रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने बताया कि होटल मनु महारानी के हड़ताली कर्मचारियों की मांगे सुनने के लिए होटल प्रबंधन तैयार नहीं है मनु महारानी होटल कर्मचारियों के क्रमिक अनशन का 31वा दिन है आज क्रमिक अनशन में उत्तराखंड होटल कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेन्द्र पपोला और वीरेंद्र कुमार बैठे इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री वीरेंद्र खकरियाल ने कहा कि आज एक माह कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को हो गया है फिर भी कर्मचारियों की बहाली होटल प्रबंधक द्वारा नही की गई है आगे कहा कि 12 अप्रैल को भारतीय मजदूर संघ और होटल कर्मचारी संघ के बैनर तले एक जानाक्रोश रैली प्रातः 11 बजे पुराने घोड़ा स्टैंड से निकाली जाएगी जो तल्लीताल होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय तक जाएगी और वहां पर जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे रैली में कर्मचारियों का सम्पूर्ण परिवार राजैनतिक दल गैर राजनीतिक संगठन उत्तराचल आंगनबाड़ी संघ सहित अन्य संगठनों को लेकर रैली निकाली जाएगी भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पवन साहजी ने कहा कि इस रैली के माध्यम से हम प्रशासन और होटल प्रबंधक का घेराव करेंगे और अगर आवश्यकता पड़ी तो सरकार और यहाँ के विधायक का भी घेराव करेंगे समर्थन देने वालो में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री शेखरानंद पांडे होटल कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र जोशी विकास जोशी जगदीश प्रकाश कमलेश पांडे लीला बोरा मुन्नी मेहरा यूकेडी के विधान सभा प्रभारी के एल आर्या और समस्त होटल कर्मचारी उपस्थित रहे
