नैनीतालमें कोरोना के साथ अन्य मौसमी बीमारियों ने भी दे दी दस्तक

खबर उत्तराखंड के नैनीताल से जहां से रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने बताया कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है कि मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही अन्य बीमारियों ने भी दस्तक दे दी है बात अगर नैनीताल के जिला चिकित्सालय बीड़ी पाण्डे की करे तो यहाँ भी हर रोज 100 से अधिक मरीज उपचार के लिये पहुंच रहे है और कई मरीज अस्पताल में भर्ती है इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार सर्दी डायरिया खाँसी व अस्थमा के है। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ एम एस दुग्ताल ने हमारी रिपोर्टर हिमानी रौतेला को बताया की ये वक्त मौसम बदलाव का है और इस वजह से अस्पताल में मरीजों की संख्या लगतार बड़ रही है
