लॉकडाउन के पहले दिन सब्जी दूध किराने के लिए सड़कों पर निकले लोग पुलिस ने नहीं की टोका टांकी

सीधी धर्मेंद : शुक्रवार की शाम 6 बजे से सीधी जिले में शुरू हुए 60 घंटे के लॉक डाउन का काउंट डाउन लगातार चलता जा रहा है लॉकडाउन के दूसरे दिन शनिवार को सुबह ज्यादातर लोग लॉक डाउन का पालन करते नजर आए लेकिन जरूरतमंद लोग सड़कों पर भी नजर आए दूध वाले सब्जी खरीदने वाले लोग लगातार घरों से निकलकर अपनी जरूरतें पूरी कर के घरों की ओर वापस होते रहे इस दौरान पुलिस की टोका टाकी भी नहीं रही देर शाम फिर से लोगों की सब्जी दबा दूध और अन्य जरूरतों के लिए निकलना हुआ इस दौरान शाम को पुलिस लोगों को रोककर उनकी जरूरतों को जानने का प्रयास करती रही पुलिस ने इस दौरान तफरी करने वाले लोगों को भी घरों की तरफ वापस भेज दिया शनिवार का दिन तो किसी तरह गुजर गया अब देखना है रविवार की सुबह से लेकर शाम तक लोग लॉकडाउन के कड़े फैसले को कैसे निभाते हैं क्योंकि प्रदेश स्तर से जो संकेत मिल रहे हैं वह आने वाले दिनों में लोगों के लिए और कठिन हो सकते हैं हो सकता है कि लोगों को और भी ज्यादा लॉकडाउन का पालन करना पड़ जाय।
