कलेक्टर रविंद्र चौधरी और जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने ग्राउंड जीरो पर लोगों को कोरोना खतरों से किया जागरूक

सीधी धर्मेंद : पूरे मध्यप्रदेश के साथ 9 अप्रैल की शाम से सीधी जिले में भी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा जिसके एक दिवस पूर्व जिले के कलेक्टर रविंद्र चौधरी और जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने ग्राउंड जीरो पर उतर कर शहर के लोगों को कोरोना बीमारी के खतरों के प्रति जागरूक किया इसके साथ ही कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों को समझाइश देते हुए उन को निशुल्क मास्क उपलब्ध कराएं जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सीधी शहर के गांधी चौक अस्पताल चौक बस स्टैंड जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और 2 दिन तक लगने वाले लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की समझाइश दी। ग्राउंड जीरो पर उतरे जिले के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले में शनिवार और रविवार को लगाए जा रहे हैं लॉकडाउन के नियमों की जानकारी चाहिए और उनसे कहा कि सब्जी और किराने की दुकान खुली रहेंगी तो लोग घरों से बाहर निकलेंगे तो लॉक डाउन का पालन कैसे होगा इस पर उन्होंने इसके जवाब देते हुए कहा कि लोग अपने झोले और डॉक्टरों की लिखी हुई पर्चियां लेकर ही निकले लोग तफरी करने के लिए ना निकले अन्यथा उन पर कार्यवाही की जाएगी।
