शुक्रवार को शाम 6 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक शुरू हुआ लाक डाउन सामान खरीदने मची अफरा तफरी

0 669
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : राज्य शासन और जिला प्रशासन द्वारा शनिवार और रविवार को घोषित किए गए लॉकडाउन के नियमों के तहत शुक्रवार को शाम 6 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक लाक डाउन रहेगा जिस के पालन में 9 अप्रैल को शाम 6 बजे से लाक डाउन की शुरुआत हो गई शाम के 6 बजते ही सीधी शहर में दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद होने लगे और बाजार में सब्जी भाजी किराना और अन्य सामग्रियों की खरीदारी कर रहे लोगों में अचानक अफरा.तफरी और भगदड़ मच गई शाम 6  बजे के बाद आधे घंटे में ही लॉक डाउन का असर दिखाई देने लगा और लगभग 95% दुकानें पूरी तरह से बंद हो गई इस दौरान एसडीएम नीलांबर मिश्रा जिले के पुलिस अधिकारी और पुलिस बल शहर में लगातार प्रत्येक प्वाइंटों में मौजूद रहकर और गस्त लगाकर स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए था।

News TOP Footer