बिना किसी कोरोना रिपोर्ट टेस्ट के साइकिल यात्रा करके आंध्र प्रदेश से नैनीताल आये 24 लोग

0 412
Main Ad1

खबर चौंकाने वाली नैनीताल से एक तरफ लोग जहां पूरे देश को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है जिसको लेकर पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग सतर्क है और अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की 72 घंटे कोरोना नेगेटिव की रिपोर्ट मांगी जा रही है साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है लोग एक शहर से दूसरे शहर में जाने से घबरा रहे हैं ऐसे में आंध्र प्रदेश के 24 लोग बिना किसी कोरोना रिपोर्ट व टेस्ट के साइकिल यात्रा करके नैनीताल पहुंच गए इन को लेकर प्रशासन सकते में आ गया आंध्र प्रदेश के नैनीताल आये इन 24 लोगों में छोटे.छोटे बच्चे भी हैं जिनकी उम्र 8 साल से लेकर 15 साल के बीच है चिल्ड्रन ऑफ फॉरेस्ट पीवीटीजी का यह ग्रुप 8 साल के बच्चों से लेकर 6 राज्यों से आंध्र प्रदेश तेलंगाना महाराष्ट्र उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश के कोरोना महामारी की गाइडलाइन को तोड़ते हुए नैनीताल पहुंचा है जो हैरान करने वाली बात है एक छोटे बच्चे ने बताया कि इनका उद्देश्य केवल जंगलों को बचाना है जिसके लिए नंगे पैर साइकिल से नैनीताल पहुंचे हैं लेकिन लोगों को जागरूक करने के दौरान इन बच्चों ने अपने जीवन को भी खतरे में डाल दिया है जिसको लेकर शासन प्रशासन चिंतित है।

News TOP Footer