मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1891 उद्यमों के साथ सीधी जिले के 4 उद्यमों का किया शुभारंभ

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने भोपाल स्थित मिंटो हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 1891 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने उत्कृष्ट एमएसएमई इकाईयों मे. साई कूलर इण्डस्ट्रीज राजबहोरन काम्प उत्तर करौदिया, मे. अजय टेªडर्स एण्ड फर्नीचर इन्डस्ट्रीज भदौरा, मे. संगम टेन्ट इण्डस्ट्रीज मधुरी एवं में. कमल इण्डस्ट्रीज ग्राम परासी पोस्ट टिकरी जिला सीधी तथा स्टार्टअप उद्यमियों को सम्मानित किया और जिलों के उद्यमियों से संवाद भी किया। संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के अटल ऑडोटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रीती पाठक एवं कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी द्वारा जिले की चार नवीन एमएसएमई इकाईयों का शुभारंभ किया गया तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा। सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में प्रदेश तथा देश आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम बढ़ा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में युवाओं को प्रोत्साहित कर उद्यमों की स्थापना की जा रही है। ये युवा न केवल स्वयं आत्मनिर्भर होंगे बल्कि क्षेत्र के अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा तथा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा भी मिलेगा। कलेक्टर ने बताया कि जिले में एक जिला एक उत्पाद योजना अंतर्गत कोदो कुटकी तथा दरी कालीन को चुना गया है। इन दोनों उत्पादों को देश स्तर तक प्रसिद्धि के लिए कार्य योजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन प्रोडक्ट की गुणवत्ता की सुधार एवं ब्रांडिंग की दिशा में कार्य किया जा रहा है
