शिवराज सिंह के सर्कस मंत्रीमंडल में उनकी भूमिका एक जोकर से ज्यादा नहीं रह गई है कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने

0 855
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके कहा है कि शिवराज सिंह सरकार ने आक्सीजन का इंतजाम न कर कोरोना मरीजों की श्वांस नली से प्राणवायु छीन ली है आक्सीजन के अभाव में सभी अकाल मृत्यु के शिकार हो रहे हैं शिवराज सिंह वास्तविकता से परे जाकर जनता के साथ साथ अपने आपको भी धोका दे रहे हैं क्या यही आपका स्वास्थ्य आग्रह है मेरी समझ में तो यह मिथ्याग्रह  है जो झूठ की बुनियाद पर खड़ा है गाँधी जी के सत्याग्रह से आप कोसों दूर हैं उसे कभी नहीं पा सकते अजयसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने 15 सालों के अनुभवों से सीखने की आदत शिवराजसिंह अभी तक नहीं डाल पाए पिछले साल भी इसी तरह आक्सीजन की कमी हो गई थी इसी तरह की बदइन्तजामी के चलते लोग मर रहे थे इन अनुभवों से सीख कर सरकार को पहले से ही आक्सीजन की उपलब्धता पर निगरानी रखना थी क्या इस एक साल के दौरान मध्यप्रदेश में आक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश नहीं की गई क्या मुख्यमंत्री ने इस बात की पड़ताल करी कि गुजरात से मिलने वाली लिक्विड आक्सीजन की सप्लाई अचानक क्यों रोक दी गई इसे शुरू करने के लिए उन्हें तत्काल गुजरात के मुख्यमंत्री और पीएम मोदी से बात करना चाहिए फ़िलहाल उद्योगों को आक्सीजन की सप्लाई पूरी तरह स्थगित रखना चाहिए अजयसिंह ने कहा कि जब कोरोना ख़त्म ही नहीं हुआ है तो संविदा पर रखे गए सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मियों को क्यों हटा दिया गया इस कारण आज जाँच केन्द्रों पर अफरातफरी मची हुई है सरकार को तत्काल स्वास्थ्य कर्मियों को वापस बुलाना चाहिए और कोरोना की जांच की गति दो गुनी करना चाहिए अजयसिंह ने कहा कि जब स्कूल कालेज 15 अप्रैल तक बंद हैं तो कालेजों में शिक्षकों को क्यों बुलाया जा रहा है नाइट कर्फ्यू का भी कोई अर्थ नहीं है क्योंकि नाइट में तो 95 प्रतिशत  जनता घर में रहती है इसका समय रात नौ बजे के स्थान पर शाम पांच.छ बजे से शुरू होना चाहिए सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में दूरदृष्टि की कमी है परिस्थितियों का आकलन कर भविष्य की रणनीति बनाने में वह पूरी तरह अक्षम है शिवराजसिंह के सर्कस मंत्रीमंडल में उनकी भूमिका एक जोकर से ज्यादा नहीं रह गई है जनता के सामने नई नई नौटंकी रोज करते रहते हैं गंभीरता नाम की चीज नहीं है।

News TOP Footer