पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ और निवर्तमान अध्यक्ष अधिवक्ता संघ के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी

0 459
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर लड़ाई अब और भी रोचक होती जा रही है पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ और निवर्तमान अध्यक्ष अधिवक्ता संघ के बीच आरोप.प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है इस दौरान हाईकोर्ट की पहल पर अधिवक्ता संघ के निर्वाचन की प्रक्रिया एक बार फिर से नए सिरे से कराई जानी है जिसके लिए दिशा निर्देश भी प्राप्त हो चुके हैं 7 अप्रैल को जिला अधिवक्ता संघ सीधी के पूर्व अध्यक्ष मुनेंद्र द्विवेदी ने अपने अधिवक्ता कक्ष में पत्रकार वार्ता बुलाई इस दौरान उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी सफाई दी और कहा कि उन पर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद है उन्होंने मीडिया को अपनी सदस्यता को भी लेकर सफाई दी और कहा कि उनके पास शुल्क जमा करने की रसीद है बावजूद उन्हें अधिवक्ता संघ से बाहर कर दिया गया एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे सवाल किया कि क्या आप यह सब इस डर से कर रहे हैं कि अभी भी अधिवक्ता संघ के पास आपके ऊपर कार्यवाही करने का अधिकार है इस पर उन्होंने कहा कि यदि मुझ पर कोई आरोप है और उनके पास सबूत हैं तो वह कार्यवाही कर सकते हैं इसके साथ ही पूर्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रहे मुनींद्र जी ने चुनाव लड़ने के लिए भी खुलकर इच्छा जताई और कहा कि वह फिर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन की प्रक्रिया होने के पहले आरोप.प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है लेकिन अब देखना यह है कि ऊंट किस करवट बैठता है और अब नए सिरे से होने वाले चुनावी प्रक्रिया में कितने अध्यक्ष पद के दावेदार सामने आते हैं।

News TOP Footer