कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने सड़क दुर्घटना मृतकों के परिजनों को 60 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

0 507
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रूपये के मान से कुल 60 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कलेक्टर श्री चैधरी ने बताया कि ग्राम करमाई तहसील मझौली जिला सीधी के कुमारी साधना बैगा की दिनांक 07.05.2020 को ग्राम चमराडोल तहसील मझौली जिला सीधी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पिता शिवपाल बैंगा को 15 हजार रूपये, ग्राम सेंधवा तहसील मझौली जिला सीधी के पुष्पेन्द्र सिंह की दिनांक 06.09.2020 को ग्राम छुही तहसील मझौल में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पिता रामजियावन सिंह को 15 हजार रूपये, ग्राम कठौली तहसील गोपद बनास जिला सीधी के अभयराज अगरिया की दिनांक 01.12.2020 को ग्राम ठाढ़ीपाथर तहसील कुसमी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पिता हरगोपाल अगरिया को 15 हजार रूपये एवं ग्राम कठौली तहसील गोपद बनास जिला सीधी के दीपक सिंह की दिनांक 01.12.2020 को ग्राम ठाढ़ीपाथर तहसील कुसमी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पिता धनुकधारी सिंह को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

News TOP Footer