नैनीताल में मनु महारानी होटल के निकाले गए कर्मचारियों ने एसडीएम प्रतीक जैन को सौपा ज्ञापन

सीधी धर्मेंद : खबर उत्तराखंड के नैनीताल से जहां से हमारी रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने बताया कि उत्तराखंड नैनीताल के मनु महारानी होटल के 33 कर्मचारियों की कोबिड काल की वजह से छटनी कर दी गई थी और उन्हें आश्वासन दिया गया था कि संकट टलने के बाद उन्हें वापस नौकरी में रखा जाएगा लेकिन कोरोना काल का संकट टलने के बाद जब होटल खुला तो होटल प्रबंधन ने अपनी मांगों से मुंह मोड़ लिया और पुराने कर्मचारियों को काम पर रखने की जगह दूसरे कर्मचारियों को काम पर लगा लिया जिसको लेकर होटल में लंबे समय तक काम करने वाले कर्मचारी जिन्होंने अपने जीवन का आधे से भी ज्यादा समय व्यतीत कर लिया है जो अब कहीं नौकरी पर नहीं जा सकते हैं उनके लिए रोजी.रोटी का संकट खड़ा हो गया है ऐसे में अपनी समस्या को लेकर छटनी किए गए कर्मचारी लंबे समय से होटल प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे हैं उनकी सिर्फ एक माग है कि उनको काम पर वापस लिया जाए हड़ताली होटल कर्मचारी 11 मार्च से लगातार क्रमिक अनशन कर रहे हैं परंतु उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं था अपनी उपेक्षा से आहत धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आखिरकार अपना धरना नैनीताल एसडीएम कार्यालय के सामने शुरू कर दिया कर्मचारियों के समर्थन में नारायण सिंह जंनतवाल पूर्व विधायक उत्तराखंड क्रांति दल के एल आर्य ने भी समर्थन किया इस दौरान कर्मचारियों ने एसडीएम कार्यालय के सामने अपनी समस्याएं गिनाई। एसडीएम कार्यालय के सामने चल रहे हड़ताली कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी सक्रिय हो उठा और कुछ ही देर बाद नैनीताल के एसडीएम प्रतीक जैन मौके पर पहुंच गए जिन्होंने हड़ताली कर्मचारियों की पूरी बात सुनी जिसके बाद हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन एसडीएम प्रतीक जैन को सौंपा। हड़ताली कर्मचारियों से ज्ञापन लेने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ की रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने एसडीएम से कर्मचारियों के समस्या पर कार्यवाही के संबंध में उनसे जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे कि होटल प्रबंधन अपने डिसीजन वापस ले। लंबे समय से अपनी काम वापसी की मांग को लेकर आंदोलन प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के लिए आज का दिन सुखद रहा जिला प्रशासन ने आखिरकार उनका ज्ञापन लिया है और उन्हें आश्वासन भी दिया है कि वह होटल प्रबंधन से कर्मचारियों की वापसी की बात करेंगे हड़ताली कर्मचारियों के लिए यह निश्चित ही राहत भरी बात है लेकिन जिला प्रशासन को भी चाहिए कि इस कोरोना काल के समय में अपनी रोजी.रोटी खो चुके मनु महारानी होटल के 33 कर्मचारियों की उनकी रोजी.रोटी वापस हो जिससे उनका और उनके परिवार का भरण पोषण हो सके एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए नैनीताल से हिमानी रौतेला की रिपोर्ट।
