मास्क नहीं लगाने वालों पर पूरे जिले में की जा रही कार्यवाही एसडीएम, ने सीधी शहर में किए कई दुकानों के चालान

0 388
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : देश के अन्य महानगरों की तरह ही मध्यप्रदेश में भी अब कोरोना का संकट दिन प्रतिदिन विकट होता जा रहा है जिसको लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चिंता व्यक्त कर चुके हैं और उन्होंने कहा कि अब कोरोना के खिलाफ लड़ाई सिर्फ अकेले सरकार की नहीं है बल्कि इससे जनता और सरकार को साथ मिलकर लड़ना होगा इसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कई कड़े कदम उठाए हैं उन्होंने पूरे मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिलों में रोको टोको अभियान छेड़ने का आह्वान किया था जिसके तहत दुकानों में और शहर में चलने वाले आम नागरिकों को आवश्यक रूप से मास्क लगाकर ही निकलने की अपील की गई है रोको टोको अभियान में इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि दुकानदार और खरीददार के साथ प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाकर ही बाजार में रहे  7 अप्रैल को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के आह्वान का असर दिखाई पड़ा और एसडीएम गोपद बनास नीलांबर मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ग्राउंड जीरो में पहुंचकर सीधी शहर की दुकानों का निरीक्षण करने लगी इस दौरान जिन दुकानों में भी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के नियमों का पालन होते नहीं पाया क्या उन दुकानों के दुकानदारों का चालान काटा गया चालान किया करवाई 1 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली इस दौरान सीधी शहर के पालिका बाजार गांधी चौक पुराना बस स्टैंड में कार्यवाही के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया गया कार्यवाही के दौरान दुकानदारों को एसडीएम द्वारा सख्त चेतावनी दी गई है कि नियम का उल्लंघन पाए जाने पर दुकानों को सील करने की कार्यवाही भी तत्काल की जाएगी कोरोना की दूसरी लहर में जिले के व्यापारियों और आम नागरिकों को फिर से भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है एक तरफ जहां व्यापारियों का व्यापार चौपट होगा वही लोगों के काम धंधे रोजगार पर भी संकट खड़ा होने वाला है आम आदमी की रोजी रोटी कैसे चलेगी यह उसके लिए बड़ा सवाल बनकर खड़ा हो गया है लोगों के अब यह डर भी सता रहा है कि ना जाने सरकार किस दिन लॉकडाउन लगा दे और फिर से उन्हें घरों के अंदर कैद होना पड़ जाए लोग जल्द से जल्द इस महामारी और मुसीबत से छुटकारा चाहते हैं लेकिन इसके लिए भी लोगों को ही सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी।

News TOP Footer