पंचायत ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित अपूर्ण कार्यों को करें पूर्ण कहा कलेक्टर रविन्द चौधरी ने

सीधी धर्मेंद : 3 अप्रैल को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देशित किया है कि अभियान चलाकर 15 जून के पूर्व सभी अपूर्ण कार्यों को पूर्ण किया जाये। तथा आगामी एक सप्ताह में समस्त पूर्ण कार्यों की सीसी जारी कर पोर्टल पर जानकारी दर्ज की जाये। कलेक्टर श्री चैधरी ने मनरेगा अंतर्गत कार्यों को प्रारंभ कर लक्ष्यानुसार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि लोगों की मांग अनुसार उन्हें कार्य दिलाया जाये तथा सभी मजदूरों के मजदूरी का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी पात्रों को प्रधानमंत्री आवास के लाभ से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवासांे की किस्तों का समय से भुगतान तथा आवासों का समय-सीमा में निर्माण सुनिश्चित करनें के लिए कहा है। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शिकायतों के समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर श्री चैधरी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सभी परिवारों के खाद्यान्न पात्रता पर्ची जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि अभियान चलाकर 15 मई तक सभी पात्र परिवारों के खाद्यान्न पात्रता पर्ची जारी करने की कार्यवाही करें। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत ‘‘जीरो पेंडेंसी की नीति अपनायी जाये तथा अभियान चलाकर 15 मई तक सभी पात्रों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत कर दिए गाए। कलेक्टर श्री चैधरी ने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को उक्त अभियान में अग्रणी भूमि का निभाने के लिए कहा गया है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत डा रजनीश तिवारी, कार्यपालन यंत्री आरईएस हिमांशू तिवारी सहित समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरईएस विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
