जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को 12 घंटे में सेमरिया पुलिस ने पहुंचाया जेल

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी चुरहट कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सेमरिया भूपेश बैस तथा पुलिस टीम ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी विकास पिता अवध शरण विश्वकर्मा सुरेश पिता रामस्वरूप विश्वकर्मा धीरेश पिता रामस्वरूप विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहां से सभी को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है बताया गया की फरियादी भीमसेन पिता शंकर यादव उम्र 40 वर्ष निवासी चूल्ही ने चौकी सेमरिया आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 30 मार्च 2021 को दोपहर लगभग 2 बजे जब उसका भाई छबि लाल यादव पिता शंकर यादव उम्र 35 वर्ष आम के पेड़ के पास बैठकर बकरी चरा रहा था तो वहीं पर उक्त तीनों आरोपी टांगी एवं डंडा लेकर आये और जान से मार देने के इरादे से मेरे भाई के साथ मारपीट किए एवं उसे मरा समझकर वहां से चले गए। रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध करते हुए चौकी प्रभारी सेमरिया भूपेश बेस के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अथक प्रयास एवं सक्रिय मुखबिर तंत्र के द्वारा महज 12 घंटों के भीतर उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चुरहट कन्हैया सिंह बघेल चौकी प्रभारी सेमरिया उप निरीक्षक भूपेश बैस सहायक उपनिरीक्षक एल के अहिरवार पारसमणी बंसल प्रधान आरक्षक भूपेंद्र बागरी राजू जयसवाल आरक्षक मनीष शुक्ला भूपेंद्र बागरी सतीश कुशवाहा मुकेश डोडवे तथा सैनिक राजबहादुर दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
